शिमला 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत राज्य में बनने वाली 249 नई सड़कों के लिए 2,300 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक सूचना हिमाचल सरकार को भेज दी है।इस योजना के तहत प्रदेश में करीब 1,500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर
काम अप्रैल माह से शुरू होने की संभावना है, जिससे दूरदराज़ और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।लोक निर्माण
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर हिमाचल के लंबित
सड़क प्रस्तावों और बजट जारी करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।इसके बाद केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में राज्यों के लोक निर्माण मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के हितों को मजबूती से रखते हुए सड़क परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने की मांग दोहराई। मंत्री के प्रयासों के बाद केंद्र ने राज्य के लिए यह बड़ी मंजूरी दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मन्नत पूरी होने पर पंजाब के श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित…
Share to :

द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा रद्द, खराब मौसम बना वजह

दैनिक खबनामा 29 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में लगातार खराब मौसम के…
Share to :

कीरतपुर-मनाली फोरलेन को सुरक्षित बनाने पर 1200 करोड़ रुपये खर्च

हिमाचल 12 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर यात्रा को…
Share to :

हिमाचल पंचायत चुनाव प्रधान और BDC उम्मीदवारों के खर्च पर नहीं लगेगी कोई सीमा

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों…
Share to :