मध्य प्रदेश 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जब कर्तव्य और जुनून एक साथ चलते हैं, तो सफलता तय होती है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह ने राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।महाराष्ट्र के पुणे में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच सुन्द्रेश सिंह ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और तीसरा स्थान हासिल किया।उनकी इस उपलब्धि से मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सुन्द्रेश सिंह की सफलता युवाओं के लिए मिसाल है और यह साबित करती है कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।अपनी जीत पर सुन्द्रेश सिंह ने कहा कि ड्यूटी की व्यस्तता के बावजूद अभ्यास जारी रखना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन विभाग के सहयोग और आत्मविश्वास से यह संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भाजपा सरकार बनने पर साकार होंगे महापुरुषों के सपने, विवेकानंद से श्यामा प्रसाद मुखर्जी तक के आदर्शों पर चलेगा नया बंगाल

कोलकाता 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि…

मेड़ता सिटी में नवीन बहुआयामी न्यायालय भवन के बन्दीगृह का लोकार्पण

राजस्थान 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा) राजस्थान मेड़ता सिटी मुख्यालय स्थित नवीन बहुआयामी न्यायालय…

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी को नई उड़ान, 405 अहम सैन्य उपकरणों की छठी स्वदेशी सूची जारी

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 19 अगस्त: ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देते हुए…

बीकानेर में स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची; सर्जरी की तैयारी

राजस्थान 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान के बीकानेर जिले के…