चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में दो पार्षदों के दलबदल के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मेयर चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दांव-पेंच भी तेज हो गए हैं। भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के दो पार्षदों को अपने पाले में शामिल कर संख्या बल बढ़ाने के बाद, आप ने भी अपनी रणनीति को आक्रामक रूप दे दिया है।इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया सबसे प्रमुख चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं। पार्षदों के पाला बदलते ही पंजाब पुलिस, पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों में हलचल मच गई है।सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ से कूड़े से भरे ट्रकों के पंजाब जाने की सूचना मिलते ही डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया देर रात स्वयं मौके पर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि हाजिरी में फर्जीवाड़े की आरोपी कोमल शर्मा जिस पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में तैनात हैं, उसके चेयरमैन भी डॉ. आहलुवालिया ही हैं।इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, आप का कहना है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आया आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट का बेटा गिरफ्तार, 10.1 ग्राम आइस बरामद

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ…
Share to :

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की डिमोलिशन ड्राइव टली AAP आज 4 बजे करेगी रणनीति का ऐलान

दैनिक खबरनामा 9 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड द्वारा चल रही…
Share to :

सुशील हत्याकांड में बड़ा खुलासा भाई की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रैपिडो…
Share to :

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस, पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग पर लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ 1 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। कांग्रेस नेता और पूर्व…
Share to :