दैनिक ख़बरनामा 30 अप्रैल 2026 पंजाबी फिल्म “दमा दम मस्त कलंदर” का टीज़र मोहाली वॉक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही और मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में मुख्य कलाकार किंग बी चौहान, अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा, निर्माता विक्की कंबोज, निर्देशक सुखवीर सिंह, लेखक सुमित भट्ट, वरिष्ठ अभिनेत्री अनीता देवगन, रूपिंदर रूपी, कॉमेडी कलाकार प्रीतिश नरूला और मिंटू कापा समेत फिल्म से जुड़े कई अहम सदस्य शामिल हुए। सभी ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया।ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गई इस फिल्म का निर्देशन सुखवीर सिंह ने किया है, जबकि कहानी सुमित भट्ट द्वारा लिखी गई है। फिल्म का निर्माण स्टार मून फिल्म प्रोडक्शंस और चकोरा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।
जेन-ज़ी स्टार किंग बी चौहान फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं मालवी मल्होत्रा भी अहम किरदार निभा रही हैं। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों और शूटिंग के अनुभवों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।फिल्म के निर्माता विक्की कंबोज और प्रभ गोराया हैं। सिनेमैटोग्राफी सुरेश बाबू ने की है, संगीत जे के का है, कोरियोग्राफी दियूष मेहरा और एडिटिंग वरिंदर सिंह सैनी ने संभाली है।फुल एंटरटेनमेंट पैकेज के तौर पर तैयार इस फिल्म की शूटिंग तय समय में पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 22 मई 2026 को विश्वभर में रिलीज होगी।किंग बी चौहान, जिन्होंने अपने हिट गाने “अपडेट गबरू” से पहचान बनाई, ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को नया और मनोरंजक अनुभव देगी। साथ ही उन्होंने पंजाबी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने और सामाजिक मुद्दों को मनोरंजन के जरिए उजागर करने की बात भी कही।