चंडीगढ़ 14 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ भीषण शीतलहर की चपेट में है। शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले नौ वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया है। सर्द उत्तरी हवाओं और साफ आसमान के कारण ठंड का असर और अधिक तीखा महसूस किया गया। सुबह के समय घना कोहरा और बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।सुबह तड़के सड़कों पर आवाजाही बेहद कम देखी गई। अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहे। बेघर लोगों के लिए बनाए गए रैन बसेरों में भीड़ बढ़ गई है। प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है और आश्रय स्थलों में जरूरी सुविधाएं मजबूत की गई हैं।मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तरी दिशा से चल रही ठंडी हवाएं और रात में साफ आसमान तापमान को और नीचे ले जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।पंजाब में शून्य के करीब पहुंचा पारा पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। एसबीएस नगर के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा में 1.6 डिग्री, लुधियाना में 2.6 डिग्री,पटियाला में 3 डिग्री और अमृतसर में 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। फरीदकोट में पारा 2 डिग्री और होशियारपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।हरियाणा में भी शीतलहर का प्रकोप हरियाणा में भी ठंड का असर साफ नजर आया। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नारनौल में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में सोमवार को 0.6 डिग्री के बाद मंगलवार को तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में 2 डिग्री, रोहतक में 3.8 डिग्री, अंबाला में 4.2 डिग्री और फरीदाबाद में 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।स्वास्थ्य विभाग की अपीलस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को इस ठंड के दौर में गर्म कपड़े पहनने, सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने और गर्म व पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का यह प्रकोप जारी रह सकता
You May Also Like
पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा
- Vishal
- March 9, 2026
कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल 2026 बच्चों के दिल बचाने की मुहिम के साथ 10वां एडिशन, जेनेसिस फाउंडेशन के 25 साल पूरे
- Vishal
- March 31, 2026
चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर को 1 साल का एक्सटेंशन, सुमेर प्रताप संभाल रहे अतिरिक्त प्रभार
- Vishal
- March 17, 2026
590 करोड़ घोटाला हरियाणा के सरकारी धन में धोखाधड़ी, अधिकारियों पर केस; तीन शहरों में एसीबी के छापे
- Vishal
- February 27, 2026