रीवा (मध्यप्रदेश) | 26 दिसंबर (जगदीश कुमार)आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं शहर का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसपी चौहान ने नए साल के जश्न के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार इलाकों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न किया जाए।
ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्रंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत चालान, लाइसेंस निरस्तीकरण और वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही शहर में चेकिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाने, रात्री गश्त तेज करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाईएसपी चौहान ने यातायात पुलिस को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नववर्ष की खुशियां किसी की लापरवाही से मातम में न बदलें, इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएगी।आमजन से की शांति बनाए रखने की अपील
शहर भ्रमण के दौरान एसपी ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और नागरिकों के सहयोग से ही शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :