मोहाली 12 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली।जिला मोहाली के पिंड बलियाली में कथित रूप से अवैध निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांववासियों का आरोप है कि गांव में एक इमारत नाजायज तरीके से सात मंज़िल तक खड़ी कर दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासन को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी।ग्रामीणों के अनुसार, इस निर्माण के कारण आसपास के कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के त्रिलोचन सिंह, अमर सिंह, सिकंदर सिंह और जयपाल सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते उनके घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, दरवाजे उखड़ गए और मकान रहने लायक नहीं बचे। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें अपने घर छोड़कर टीन के शेड में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि जिस व्यक्ति पर यह अवैध निर्माण करने का आरोप है, उसका नाम नक्षत्र सिंह है। गांववालों का कहना है कि उन्होंने नक्षत्र सिंह को कई बार समझाया कि इस तरह का निर्माण न किया जाए, लेकिन वह उन्हें लगातार आश्वासन देता रहा कि यदि किसी को नुकसान होगा तो उसकी भरपाई कर दी जाएगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब पूरी इमारत (पीजी) बनकर तैयार हो गई, तो न तो किसी को मुआवज़ा दिया गया और न ही नुकसान की भरपाई की गई। उल्टा, अब कथित तौर पर उन्हें यह कहकर धमकाया जा रहा है कि “जो करना है कर लो, मैं किसी को कुछ नहीं दूंगा।”गांववासियों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि अगर लोग अपने पुश्तैनी घर छोड़कर शहरों में रहने को मजबूर हो जाएं, तो इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मामले की जांच करे, अवैध निर्माण पर कार्रवाई करे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

निवेश सम्मेलन में वेरका के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, विदेशी प्रतिनिधियों ने निर्यात में दिखाई रुचि

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा प्लाक्सा यूनिवर्सिटी में…
Share to :

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, मनरेगा के नाम और फंडिंग को लेकर होगा प्रस्ताव

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार…
Share to :

हरजोत सिंह बैंस का सरप्राइज दौरा, मोहाली के सरकारी स्कूल के कायाकल्प के निर्देश

पंजाब 13 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह…
Share to :

मणिकर्ण में पंजाब का गैंगस्टर समेत 8 गिरफ्तार, CIA और कुल्लू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA)…
Share to :