दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने कुल्लू पुलिस की मदद से शुक्रवार को पार्वती घाटी के मणिकर्ण में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक गैंगस्टर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।गैंगस्टर की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसके साथियों में राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंद्र और दो महिला साथी कोमल व तलविंदर कौर शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी वीरवार को मणिकर्ण पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान पंजाब पुलिस को इनके यहां होने की सूचना मिली। पुलिस ने ट्रेस कर जब कार्रवाई की तो ये बरशैणी से मणिकर्ण की ओर लौट रहे थे। इन्हें शिल्ला के पास गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह के खिलाफ 20 अप्रैल को जंडियाला थाने में बीएनएस की धारा 109, 3(5) और 25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उस पर एक घर में फिरौती के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है।एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने मणिकर्ण पुलिस के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में टेक्सटाइल प्रतिस्पर्धा और स्थिरता को बढ़ावा देने पर जोर

पंजाब 15 मार्च 22026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन…
Share to :

सीने में दर्द के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ अस्पताल में भर्ती, जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर मिली छुट्टी

पंजाब 18 जनवरी( दैनिक खबरनामा) पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़…
Share to :

8वीं की टॉपर्स से मिले CM मान छात्राओं को आवास पर बुलाकर किया सम्मानित, मेहनत जारी रखने की दी सीख”

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8वीं…
Share to :

PGIMER Chandigarh में 20 अप्रैल से शुरू होगा एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर (ANC)

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ PGIMER Chandigarh में मरीजों को बेहतर…
Share to :