दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली (SAS नगर) पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी गैंगस्टरों के एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था। उसे ट्राइसिटी—चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला—में कई संभावित टारगेट दिए गए थे। इन टारगेट्स पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी, जिसके लिए आरोपी इलाके की रेकी भी कर चुका था।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हथियार भी मुहैया कराए गए थे ताकि वह तय समय पर वारदात को अंजाम दे सके। हालांकि, पुलिस और AGTF की सतर्कता के चलते उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।
फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क के लिंक खंगालने में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था, फंडिंग कहां से हो रही थी और हथियारों की सप्लाई कैसे की जा रही थी।इसके साथ ही, आरोपी से पूछताछ जारी है और तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स व डिजिटल ट्रेल के आधार पर उसके अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :