नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों के नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में भी हंगामे के बीच विपक्ष ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा की मांग उठाई, लेकिन सभापति द्वारा चर्चा की अनुमति नहीं दिए जाने पर विरोध तेज हो गया।सूत्रों के अनुसार विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बना रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सदन में विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा और कार्यवाही को एकतरफा तरीके से चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि विपक्ष भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के ढांचे पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक भी प्रस्तावित है। यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी, जहां बजट सत्र के दौरान आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।गौरतलब है कि बजट 2026-27 पर चर्चा सोमवार से शुरू होनी है। इससे पहले पिछले सप्ताह लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को बिना प्रधानमंत्री के जवाब के ही ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था। उस दौरान भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर “अप्रत्याशित” विरोध कर सकते हैं, इसी कारण उन्होंने प्रधानमंत्री को सदन में आने से रोकने का अनुरोध किया था।अब विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए संसद में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बूँदी में पीएम आवास और स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

राजस्थान 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के बूँदी जिले में प्रधानमंत्री…
Share to :

चांदी के दाम में लगातार गिरावट, 2 फरवरी को फिर लुढ़के रेट, जानें आपके शहर में आज का भाव

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली। चांदी की कीमतों…
Share to :

नए साल का तोहफा जयपुर से 44 पुलिस निरीक्षक बने RPS, संयुक्त शासन सचिव आनंदीलाल ने जारी किए आदेश

जयपुर ( जगदीश कुमार )नए साल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान…
Share to :

आईआईटी दिल्ली करेगा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा हैकाथॉन ‘ई-रक्षा’ का आयोजन, 16 जनवरी से शुरू ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली 2 जनवरी दैनिक खबरनामा)भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने साइबर…
Share to :