पंजाब 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मोहाली विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इस दौरान जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन इंजीनियर प्रभजोत कौर भी उपस्थित रहीं।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जो भी वादे जनता से करते हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाता है। पिछले चार वर्षों में पंजाब की जनता ने खुद यह बदलाव महसूस किया है।उन्होंने कहा कि राज्यभर में सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है, बड़ी संख्या में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती हुई है। साथ ही 1000 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं, जहां प्रतिदिन लाखों लोगों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि अब विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे केवल बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। बिजली बिल माफ किए गए हैं, युवाओं को बिना भेदभाव के रोजगार दिया गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जनता के लिए 10 लाख रुपये की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जिसके तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र के सी.एस.सी. केंद्रों में रोज़ाना एक हजार से अधिक पंजीकरण किए जा रहे हैं।विधायक ने लोगों से अपील की कि पंजीकरण को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही सी.एस.सी. केंद्रों के अलावा पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य, पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी घर-घर जाकर भी पंजीकरण करेंगे। पंजीकरण के समय परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड साथ लाने की अपील की गई।इस अवसर पर आप नेता कुलदीप सिंह समाणा, राजिंदर प्रसाद शर्मा, पूर्व पार्षद जगदेव शर्मा, गुरप्रीत सिंह बैंस, अकविंदर सिंह गोसल और जसपाल सिंह मटौर भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

संगरूर जज मौत मामला 7 महीने बाद बड़ा खुलासा, चोरी केस में दो गिरफ्तार, न्यायिक अधिकारी जांच के घेरे में

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के संगरूर में अतिरिक्त जिला एवं…
Share to :

बलौंगी में नशा तस्कर गिरफ्तार, 282 नशीली गोलियां बरामद

पंजाब 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्रीमान हरमिंदर सिंह हंस, आई.पी.एस.,…
Share to :

मोहाली में 40वां वार्षिक खेल समारोह शुरू डीसी कोमल मित्तल ने किया उद्घाटन, छात्रों को खेलों के लिए प्रेरित किया

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज शहीद…
Share to :

16 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ पर मुकदमे की मंजूरी

पंजाबी 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कैडर के 1989 बैच…
Share to :