दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पठानकोट शहर के मोहल्ला काजीपुर में एक शादी समारोह उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब पूछताछ के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों और बारातियों के बीच हाथापाई हो गई। इस झड़प में पुलिस अधिकारी और परिवार के सदस्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है और एक-दूसरे पर पहले हमला करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 5 मोहल्ला बाकियां की एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। इसी सिलसिले में थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ओल्ड शाहपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में चल रही शादी में पूछताछ के लिए पहुंची थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शादी के बीच पुलिस के पहुंचने पर बारातियों ने विरोध किया और पहले पुलिस को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन जब पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।इस दौरान सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घायल हो गए, जिनके हाथ और बाजू में चोटें आई हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की महिला कविता का आरोप है कि पुलिस ने बिना वजह शादी में घुसकर दूल्हे के पिता के साथ मारपीट की, जिसमें 4-5 लोग घायल हुए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनके पारिवारिक समारोह को बिगाड़ना चाहते थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बठिंडा से शुरू होगी एआई आधारित पेट्रोल पंपों की नई क्रांति, HMEL देशभर में खोलेगी 500 स्मार्ट फ्यूल स्टेशन

पंजाब 14 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बठिंडा स्थित…
Share to :

पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

दैनिक ख़बरनामा 21 अप्रैल 2026 मोहाली क्षेत्र में पंचायत की जमीन पर…
Share to :

पंजाब में फिर बदला मौसम 15 शहरों में तापमान 25-30°C, अगले 3 दिन बारिश-ओलों का अलर्ट

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में मौसम ने एक बार फिर…
Share to :

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना में एक…
Share to :