दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब और एसएएस नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी क्षेत्र से कुख्यात आरोपी अजय शर्मा उर्फ पिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी से ट्राइसिटी में होने वाली एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।जांच में सामने आया है कि पिंकू गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारों पर काम करता था और संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डेराबस्सी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .32 बोर की विदेशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के सीधे संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और मनदीप उर्फ मनदीप स्पेन से थे। उसे ट्राइसिटी क्षेत्र में कई टारगेट दिए गए थे, जिन पर वह काम कर रहा था।यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को डेराबस्सी में हुई एक वारदात की जांच का हिस्सा है। इस मामले में पुलिस पहले ही गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि पिंकू फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी से केस की कड़ियां जुड़ गई हैं।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क, हथियार सप्लाई व फंडिंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गुरदासपुर में डबल मर्डर केस पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रणजीत ढेर, सीआईए इंचार्ज को गोली

पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के गुरदासपुर में एएसआई…
Share to :

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत घर-घर सर्वे शुरू, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना…
Share to :

छत्तबीर चिड़ियाघर में गूंजी खुशियों की दहाड़: तीन नन्ही बाघिनों का नामकरण, सोशल मीडिया पर भी हुई एंट्री

पंजाब 19 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जिला से नगर मोहाली छत्तबीर…
Share to :

मोहाली में भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम युवक ने मंदिर निर्माण के लिए दान की 325 गज जमीन

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली से एक बार…
Share to :