राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा)राजस्थान भीनमाल।वसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज, भीनमाल में विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार टांक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार टांक ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी दी। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता तथा नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले दंड के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन और उसके सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।बालिका दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर मजिस्ट्रेट टांक ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक अपराध है और इसके खिलाफ समाज को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अधिवक्ता हेमलता जैन ने बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कानून की सही जानकारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।शिविर में संस्था निदेशक प्रकाश जांगू, विद्यालय स्टाफ, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का संदेश दिया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गौहत्या के विरोध में सर्व हिंदू समाज का आह्वान, जिलेभर में सौंपे गए ज्ञापन मेघनगर का बाजार रहा बंद थाने पर किया हनुमान चालीसा का पाठ, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झाबुआ 31 दिसम्बर (दैनिक खबरनामा)जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजेली…
Share to :

शराब नीति केस में बड़ी राहत: राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

नई दिल्ली 27 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। दिल्ली…
Share to :

ईरान युद्ध के असर से खाद्य तेल महंगा सरसों व रिफाइंड 30 रुपये, पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा

दैनिक खबर नामक 11 मार्च 2026 ईरान में चल रहे युद्ध के…
Share to :

ऑल इंडिया मिल्ली उलेमा बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, रिपब्लिक डे की दी शुभकामनाएँ

राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के जयपुर, में ऑल इंडिया…
Share to :