पंजाब 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुए धमाके और मालगाड़ी को हुए नुकसान की घटना को लेकर राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस गंभीर घटना को पंजाब में कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता करार देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करती है।अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरहिंद में हुए धमाके के दौरान मालगाड़ी को नुकसान पहुंचना और ड्राइवर का घायल होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आज पंजाब किस हद तक असुरक्षित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सार्वजनिक स्थानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे।
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उनका तथाकथित मॉडल अब सुरक्षित पंजाब की पहचान नहीं, बल्कि कमजोर सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रशासनिक लापरवाही और भय के माहौल का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।अश्वनी शर्मा ने इस बात पर विशेष चिंता जताई कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ठीक पहले
इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह समय राज्य और देश दोनों की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील होता है, ऐसे में इस प्रकार की घटना सुरक्षा एजेंसियों और सरकार की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कानून-व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया, तो इसके परिणाम पंजाब के लिए और भी अधिक घातक साबित हो सकते हैं।भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जहां सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इसलिए राज्य सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए।इस घटना के बाद आम लोगों में भी दहशत का माहौल है और रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एयर फोर्स स्टेशन के 1000 मीटर दायरे में मांसाहारी दुकानों पर प्रतिबंध, कचरा फेंकने पर भी रोक

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ज़िला मजिस्ट्रेट साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :

तरनतारन में डेरियों- दुकानों पर खाद्य विभाग की रेड दूध, लड्डू और पनीर के नमूने लिए, दुकानदारों को साफ-सफाई की हिदायत

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 पंजाब के तरनतारन में फूड सेफ्टी टीम…
Share to :

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से निष्कासित, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब में कांग्रेस को एक…
Share to :

मोहाली में गैंगस्टर पिंकू गिरफ्तार विदेशी पिस्टल बरामद, गोल्डी बराड़ के इशारों पर करता था काम

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब और…
Share to :