पंजाब 25 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम सोमवार से लगातार विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त परमिंदरपाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि तय समय सीमा के भीतर यदि कब्जाधारकों ने स्वयं अवैध निर्माण और अतिक्रमण नहीं हटाए, तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा।उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 13 जनवरी के आदेशों के तहत मोहाली के आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक क्षेत्रों, पार्कों और सरकारी भूमि पर किए गए सभी अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाना अनिवार्य है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा सार्वजनिक नोटिस जारी कर कब्जाधारकों को अंतिम मौका दिया गया है।आयुक्त ने कहा कि 19 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान के दौरान यदि किसी अवैध कब्जे को हटाने में संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मालिक की होगी। साथ ही, अतिक्रमण हटाने पर होने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित व्यक्ति से की जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं अपने स्तर पर अवैध कब्जे तुरंत हटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :