हरियाणा में डीजीपी नियुक्ति और कार्यकाल को लेकर कानूनी बहस तेज

चंडीगढ़ 16 दिसंबर हरियाणा सरकार द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को एम्पेनेलमेंट के लिए पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा जाएगा। इसमें शत्रुजीत का नाम भी शामिल होगा, क्योंकि उनकी आईपीएस सेवा में अभी छह महीने शेष हैं। उनके अलावा पैनल में 1991 बैच के संजीव कुमार जैन, 1992 बैच के अजय सिंघल, 1993 बैच के आलोक मित्तल और अर्शिंदर सिंह चावला के नाम शामिल होंगे। यूपीएससी इन नामों में से तीन अधिकारियों का पैनल राज्य सरकार को भेजेगा, जिसमें से एक को हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया जाएगा। डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा, भले ही सेवानिवृत्ति की तिथि कोई भी हो।

इसी बीच, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट और कानूनी मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 6(2) को लेकर अहम कानूनी बिंदु उठाया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2018 में संशोधित धारा के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम दो वर्ष तक ही हो सकता है। कानून के तहत डीजीपी को सीधे दो वर्ष के लिए नियुक्त नहीं किया जा सकता, बल्कि पहले एक वर्ष और बाद में एक वर्ष का विस्तार ही संभव है।

हेमंत कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 2006 के प्रकाश सिंह मामले में डीजीपी के न्यूनतम दो वर्ष के निरंतर कार्यकाल का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकतम सीमा तय नहीं की गई। उन्होंने सरकार से अपील की है कि शीतकालीन सत्र में धारा 6(2) में संशोधन कर डीजीपी के कार्यकाल की अधिकतम सीमा हटाने पर विचार किया जाए, ताकि कानून सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हो।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर इस महीने शुरू होगा बैरियर-फ्री टोल सिस्टम, जाम से मिलेगी राहत

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा दिल्ली–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर…
Share to :

हरियाणा की दो नदियां उगलती हैं सोना, यमुनानगर की सोम और पथराला से हर साल सरकार देती है ‘गोल्ड’ निकालने का ठेका, बरसात के बाद शुरू होता है सदियों पुराना सिलसिला

हरियाणा 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा का यमुनानगर जिला प्रदेश…
Share to :

नौल्था गांव में अडानी एग्री लॉजिस्टिक्स के वेयरहाउस को लेकर किसानों का विरोध, रेलवे लाइन पर झंडा लगाकर जताया आक्रोश; जमीन के स्वामित्व पर उठाए सवाल

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा नौल्था गांव में अडानी एग्री…
Share to :

हरियाणा में 2 IAS अफसर सस्पेंड, कारणों का खुलासा नहीं बैंक फ्रॉड से जुड़ाव की चर्चा

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों…
Share to :