पंजाब 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी विशेष आदेशों के तहत डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एस.ए.एस. नगर) का मुख्य कृषि अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. बाजवा ने 9 फरवरी 2026 से अपने पद का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया।डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने वर्ष 1993 में खालसा कॉलेज, अमृतसर से कृषि अर्थशास्त्र विषय में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत वर्ष 1996 में उन्होंने कृषि विकास अधिकारी (जिला कैडर) के रूप में राजपुरा, जिला पटियाला में अपनी सेवाएं आरंभ कीं। वर्ष 2021 तक उन्होंने कृषि विकास अधिकारी के पद पर रहते हुए विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं।वर्ष 2021 में उन्हें पदोन्नति देकर कृषि अधिकारी बनाया गया। इसके बाद उन्होंने सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय, निदेशक कृषि पंजाब तथा ब्लॉक कृषि अधिकारी, डेराबस्सी के रूप में भी कार्य किया। पदोन्नति के बाद वर्ष 2025-26 के दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि (एल.सी.पी.पी.) के रूप में सेवाएं निभाईं।मुख्य कृषि अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. बाजवा ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट्स की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर पूर्व मुख्य कृषि अधिकारी एस.ए.एस. नगर से पदोन्नत होकर संयुक्त निदेशक कृषि, पंजाब बने डॉ. गुरमेल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा को मुख्य कृषि अधिकारी के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :