हरियाणा 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर पंचकूला की महिलाओं में उत्साह और संतोष देखने को मिला। महिलाओं ने बजट को सकारात्मक और भविष्य उन्मुख बताते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।महिलाओं का मानना है कि बजट में स्वयं सहायता समूहों, स्किल डेवलपमेंट, महिला उद्यमिता और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित होंगी। हालांकि, कुछ महिलाओं ने महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्चों को देखते हुए और अधिक राहत की उम्मीद भी जताई है। कुल मिलाकर बजट को संतुलित और दूरदर्शी बताया गया।महिला उद्यमिता को मिलेगा नया संबल सेक्टर-25 निवासी पुष्पा सिंगरोहा ने कहा कि बजट 2026 में महिला सशक्तीकरण को लेकर किए गए प्रावधान स्वागतयोग्य हैं।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को मजबूती देने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयास सराहनीय हैं। लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सुविधा, आर्थिक मजबूती और मालिकी अधिकार से जुड़े कदम महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।छात्राओं के लिए सुरक्षित आवास की पहल मोरनी की मधुबाला ने बजट में हर जिले में महिला छात्रावास बनाने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
आर्थिक सशक्तिकरण से बढ़ेगा आत्मविश्वास सेक्टर-12 की साइकोलॉजिस्ट शीनू वालिया का कहना है कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती और शिक्षा पर दिया गया जोर उनके मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार और समाज के लिए सकारात्मक और मजबूत निर्णय लेने में सक्षम होती हैं।उच्च शिक्षा की राह होगी आसान सेक्टर-7 निवासी बेनू राव ने कहा कि हर जिले में छात्रावास बनने से उच्च शिक्षा में आ रही आवासीय बाधाएं दूर होंगी। विशेष रूप से विज्ञान और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। पंचकूला में यह कदम अभिभावकों और छात्राओं दोनों के लिए राहत भरा है।विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि यह मोदी सरकार का तीसरा पूर्ण बजट है, जिसे पहली बार रविवार को पेश किया गया। बजट का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करना है। विकास, रोजगार, आत्मनिर्भरता और गरीबी उन्मूलन पर जोर देकर युवाओं, किसानों और महिलाओं को विशेष लाभ देने का प्रयास किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, जन्मजात विकृतियों से जूझ रही बच्ची को मिला नया जीवन

दैनिक खबरनामा|ब्यूरो,फरीदाबाद, 11 जून 2026. हरियाणा के फरीदाबाद में चिकित्सकों की एक…
Share to :