हरियाणा 15 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) बराड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक ने वार्ड नंबर 5 स्थित मुख्य गली के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड पार्षद के पति एवं वरिष्ठ समाजसेवी दीपक राणा तथा पूर्व पार्षद संदीप अरोड़ा मोंटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।लंबे समय से गली की हालत जर्जर होने के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा इस गली के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क को इस प्रकार बनाया जाए, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस मौके पर वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :