चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में 1 मार्च को इंटरनेशनल स्तर की मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस मैराथन का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।खेल डायरेक्टर सौरभ अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में विजेताओं को कुल एक करोड़ रुपये तक के अवॉर्ड दिए जाएंगे।मैराथन में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के हजारों प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। साथ ही दुनिया के कई नामी धावकों के भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है।यह मैराथन 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दूरी में आयोजित की जाएगी। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और खेल विभाग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।खेल विभाग ने बताया कि इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए रूट पहले ही फाइनल किया जा चुका है। मैराथन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8968443694 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी, पेंडेंसी घटाने में मिलेगी राहत

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जजों…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: पूर्व अकाउंटेंट ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ली, CBI ने संभाली जांच

दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 Central Bureau of Investigation को चंडीगढ़ नगर…
Share to :

भाजपा दफ्तर ब्लास्ट पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर हुए ब्लास्ट…
Share to :