दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर हुए ब्लास्ट मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। अगर आरोपी पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी भी वह लेने को तैयार हैं।सीएम मान ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करते हैं और खुद जिम्मेदारी नहीं लेते।मान ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी 24 साल से सत्ता में हैं—12 साल गुजरात और 12 साल केंद्र में—लेकिन उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपये और किसानों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए।इसके अलावा सीएम ने कहा कि भाजपा अब दूसरे नेताओं के सहारे राजनीति कर रही है और जाखड़ व कैप्टन जैसे नेताओं के कंधों का इस्तेमाल कर रही है। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में अपनी सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :