दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंचकूला। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी के एक मामले का महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। इस सफलता से इलाके में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर साबित हुई है।जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को सेक्टर-16 पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ई-रिक्शा 17 मार्च को इंदिरा कॉलोनी में खड़ा किया गया था, जो अगले दिन गायब हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 26 मार्च को मौलीजांगरा निवासी प्रमोद कुमार को बुढ़नपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-20 मंडी के पीछे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से पंचकूला और चंडीगढ़ में चोरी के चार मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी खुलासा हुआ है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :