दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली से राज्य के युवाओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नौजवान नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जहां युवा आसानी से अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के लिए विदेश जाने की जरूरत अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है, क्योंकि राज्य सरकार पंजाब में ही नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमेशा खाली खजाने का बहाना बनाती रहीं, जबकि उनकी सरकार ने कभी ऐसा नहीं कहा और काम करके दिखाया है।मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में अपने सभी वादे पूरे किए हैं, बल्कि उनसे भी ज्यादा काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सिस्टम में कोई कमी नहीं थी, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण विरोधी झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे विपक्षी दल परेशान हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे 5 मई को भारत के राष्ट्रपति से मिलकर दल-बदल के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे, क्योंकि यह जनता के जनादेश का अपमान है।सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को झोने के सीजन में 8 घंटे से अधिक बिजली दी जा रही है, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है और करीब 65,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार का उद्देश्य राज्य का सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :