दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके खिलाफ दो FIR दर्ज होने की चर्चा है, जिनमें भ्रष्टाचार और महिला शोषण जैसे गंभीर आरोप बताए जा रहे हैं। हालांकि, पाठक ने इन सभी दावों से अनभिज्ञता जताई है।
संदीप पाठक ने कहा कि मीडिया में खबरें चल रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक किसी भी FIR की आधिकारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वे FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि तथ्यों के आधार पर जवाब दे सकें।उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, तो सच्चाई सामने आने पर वे इसका जवाब देंगे। पाठक ने खुद को सिद्धांतों और नैतिकता की राजनीति करने वाला बताते हुए कहा कि पार्टी बदलने के बावजूद उनका काम करने का तरीका नहीं बदलेगा।इस बीच, यह भी दावा किया गया कि FIR की खबर सामने आने के बाद पाठक दिल्ली स्थित अपने घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकले। हालांकि, इस मामले पर अब तक पंजाब पुलिस या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।उधर, BJP सांसद राघव चड्ढा 5 मई को सुबह 10:40 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान पंजाब सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का मुद्दा उठाएंगे।जानकारी के अनुसार, इसी दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी राष्ट्रपति से मिलने का समय दिया गया है, जिससे यह मामला और राजनीतिक रूप से अहम हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 484 गिरफ्तारियां

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026. पंजाब में अपराध और नशे…

दांतों की देखभाल बेहद जरूरी: डॉ. संगीता जैन, विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पंजाब 20 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मिलता है कि है पंजाब के…

मोहाली में जुझार नगर के 58 घरों पर कार्रवाई टली भारी विरोध के बाद गमाडा टीम बैरंग लौटी

पंजाब 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…

जगतपुरा क्षेत्र में बिजली सुधारों पर 50 लाख रुपये खर्च, पांच ट्रांसफार्मर 200 केवीए में अपग्रेड विधायक कुलवंत सिंह

पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बिजली…