पंजाब 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से जुझार नगर में 58 घरों पर प्रस्तावित कार्रवाई स्थानीय लोगों के तीखे विरोध के चलते टल गई। जब गमाडा की टीम पुलिस प्रशासन के साथ इलाके में पहुंची तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवक मौके पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। हालात को देखते हुए टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित एक मामले के संदर्भ में की जानी थी। गमाडा के अधिकारियों का कहना है कि वे अदालत के आदेशों के अनुपालन में ही पहुंचे थे और संबंधित परिवारों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं।वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले 12 से 15 वर्षों से इन मकानों में रह रहे हैं। अधिकांश परिवार गरीब और मजदूर वर्ग से जुड़े हैं, जिन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई से छोटे-छोटे घर बनाए या खरीदे हैं। कई परिवार अभी भी बैंक ऋण चुका रहे हैं। लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के कई परिवार रहते हैं और पवित्र रमजान के महीने में इस तरह की कार्रवाई उन्हें गहरे संकट में डाल देगी। कुछ स्थानों पर लोगों ने दुआ कर प्रशासन से रहम की अपील की।इस दौरान एक दिव्यांग महिला ने भावुक होकर कहा कि उसका घर ही परिवार का एकमात्र सहारा है और इसे तोड़ दिया गया तो वे पूरी तरह बेसहारा हो जाएंगे।गांव के सरपंच इकबाल सिंह ने सवाल उठाया कि यदि मकान अवैध थे तो निर्माण या बिक्री के समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में रह रहे लोगों को पानी, बिजली, सड़क और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता। सरपंच ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को सरकार के उच्च स्तर तक उठाएंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी गरीब परिवारों को राहत देने की मांग करेंगे।गमाडा की रेगुलेटरी ब्रांच के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि मामला अदालत में विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार तथा अदालत के निर्देशों के तहत ही की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना में फर्जी मेडिकल रैकेट का पर्दाफाश BBA ड्रॉपआउट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लग्जरी लाइफ के लिए रचा था पूरा खेल

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में…
Share to :

मोहाली के नशा छुड़ाऊ केंद्र में हंगामा, मरीजों के भागने के प्रयास के बाद स्टाफ धरने पर बैठा

पंजाब 10 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में ।…
Share to :

कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी पर नया नोटिफिकेशन लाखों निवासियों से विश्वासघात बलबीर सिंह सिद्धू

मोहाली 17 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर…
Share to :

पंजाब में बेर की खेती बना रही नई पहचान ‘गरीबों का फल’ अब किसानों की आमदनी का मजबूत जरिया

पंजाब 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब, जिसे लंबे समय से देश का…
Share to :