दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 पंचकूला मे पंजाब के युवक हरेंद्र सिंह की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही दोस्तों ने की थी। इस मामले में पंचकूला क्राइम ब्रांच-26 ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।जानकारी के अनुसार, हरेंद्र सिंह पंजाब के तिड़ा गांव का रहने वाला था। वह पहले नशे का आदी था, लेकिन नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के बाद वह सामान्य जीवन जीने लगा था। घटना वाले दिन वह पैर दर्द के इलाज का बहाना बनाकर घर से निकला और चंडीगढ़ के नया गांव में अपने दोस्तों के पास पहुंचा, जहां उसने दोबारा नशा किया।नशे की हालत में दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपियों ने हरेंद्र के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक यमुनानगर और पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो उससे नशा मुक्ति केंद्र में ही मिले थे।हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। वे हरेंद्र की स्विफ्ट कार में शव को लेकर पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र पहुंचे और पुल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी सुनसान अप्रोच रास्तों से फरार हो गए, जिससे उनकी गाड़ी सीसीटीवी कैमरों में ज्यादा दिखाई नहीं दी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, कंधे और चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं, जबकि छाती और पेट पर घसीटने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का धमाल, कपिल शर्मा और टीम ने छात्रों संग बांधी हंसी-मस्ती की महफिल

पंजाब 16 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) Netflix के लोकप्रिय कॉमेडी शो The…
Share to :

8.18 लाख विद्यार्थियों के लिए सख्त इंतजाम 384 उड़न दस्ते, MATQ ऐप और धारा 144 के साथ शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व…
Share to :

चंडीगढ़-मोहाली में चोरी-लूट गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

,दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 मोहाली एसएएस नगर पुलिस ने वार अगेंस्ट…
Share to :

मोहाली के तिउड़ गांव में स्कूल को बड़ी सौगात 18.45 लाख की लागत से बायो लैब और नए कमरे का उद्घाटन

दैनिक ख़बरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार की ‘बदलता पंजाब’ मुहिम के…
Share to :