दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Bhagwant Mann ने अमृतसर और जालंधर में मंगलवार रात हुए धमाकों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री आनंदपुर साहिब में बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि इन धमाकों की जांच जारी है और यह पंजाब चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच डर और हिंसा का माहौल बनाकर वोट हासिल करने की राजनीति करती है, जबकि पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं।सीएम मान ने कहा कि भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है, वहां माहौल खराब करने की कोशिश करती है। गौरतलब है कि भगवंत मान पंजाब के गृह मंत्री भी हैं।वहीं, भाजपा ने मुख्यमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। Ravneet Singh Bittu ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री के पास सबूत हैं तो भाजपा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिना सबूत ऐसे आरोप लगाना गैर-जिम्मेदाराना है और मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।भाजपा की ओर से यह भी कहा गया कि पंजाब में लगातार हो रही गोलीबारी, धमाकों और आपराधिक घटनाओं के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। पार्टी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है और भाजपा पर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :