दैनिक ख़बरनामा 7 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सीएम दी योगशाला” जिले में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की इस जनहितकारी योजना के तहत हजारों लोग योग से जुड़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
जिला योगा कोऑर्डिनेटर प्रतिमा डावर ने बताया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य योग के शारीरिक और मानसिक लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि लोग तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकें। “सीएम दी योगशाला” के तहत लोगों को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।जिले के गांवों, वार्डों, पार्कों और सामुदायिक स्थलों पर नियमित योग कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वर्तमान में जिले में कुल 545 योग कक्षाएं चल रही हैं, जिनमें महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इन कक्षाओं में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया जा रहा है।प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन और दैनिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार नियमित योग करने से मानसिक तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ रहता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :