दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 APJ School को गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और एहतियात के तौर पर पूरे स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों की छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया।घटना के बाद पुलिस, बम स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों में यह तीसरी बार है जब स्कूल को इस तरह की धमकी मिली है।
बच्चों के परिजनों ने बताया कि उन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से फोन और मैसेज के जरिए जानकारी दी गई कि सुरक्षा कारणों के चलते स्कूल में छुट्टी की जा रही है। कई अभिभावक अचानक मिले संदेश से घबरा गए और तुरंत बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे।
स्कूल के एक आठवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि पहले भी कई बार ऐसी धमकियों के कारण स्कूल बंद करना पड़ा है। छात्र ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल खत्म हो सके।वहीं डॉक्टर निपुण खन्ना ने कहा कि स्कूल की ओर से एहतियातन छुट्टी का संदेश भेजा गया था। उन्होंने चिंता जताई कि पंजाब में लगातार धमकियों के मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी स्कूल प्रशासन के साथ बैठक कर पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना में जायदाद के लालच में पत्नी बनी मास्टरमाइंड, बेटे से कराई पति की हत्या

पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना जिले के…
Share to :

मोहाली में कपिल शर्मा का मज़ाकिया अंदाज़ स्टेज से नवजोत सिंह सिद्धू के लिए मांगे वोट

पंजाब 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी…
Share to :

मोहाली में सीएम दी योगशाला से बढ़ रही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

दैनिक ख़बरनामा 7 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), सरकार की…
Share to :

मोहाली में शहरभर में सघन सड़क सफाई और स्वच्छता अभियान शुरू

पंजाब 5 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के नगर निगम मोहाली द्वारा…
Share to :