दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने राज्य में होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर 10 मई 2026 को सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी केवल उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां मतदान होना है, ताकि सभी पात्र मतदाता बिना वेतन कटौती के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगम अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के सभी वार्डों में मेयर और पार्षद पदों के चुनाव होने हैं। इसके अलावा नगर परिषद रेवाड़ी तथा नगर समितियां सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना में भी मतदान कराया जाएगा।वहीं कुछ नगर निकायों में रिक्त सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इनमें टोहाना के वार्ड-17, झज्जर के वार्ड-13, राजौंद के वार्ड-11, तरावड़ी के वार्ड-8, कनीना के वार्ड-14 और सढौरा के वार्ड-9 शामिल हैं।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यह अवकाश हरियाणा सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत उन कर्मचारियों को मिलेगा जो संबंधित चुनाव क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं। साथ ही निजी संस्थानों, फैक्ट्रियों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951’ की धारा 135-B के तहत सवेतन अवकाश दिया जाएगा।राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस अधिसूचना को हरियाणा सरकार के राजपत्र में प्रकाशित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटर का बड़ा ऐलान CRAWFED के साथ हर महीने होगी समीक्षा बैठक, पहली डायरेक्टरी लॉन्च

दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया ने…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में हंगामा 50 हजार की बुकिंग के बावजूद AC बंद, कंपनियों को 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक हंगामेदार रही,…
Share to :

चंडीगढ़ में 6 मंजिला फ्लैट्स का रास्ता साफ CHB की नई हाउसिंग स्कीम जल्द, 3BHK ₹2.30 करोड़ तक

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में अब ऊंची रिहायशी इमारतों का…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक और कर्मचारी

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-32 के भीड़भाड़ वाले बाजार में…
Share to :