दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया ने शहर से जुड़े अहम मुद्दों पर बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब CRAWFED के साथ हर महीने नियमित समीक्षा बैठक की जाएगी। यह बैठक हर महीने के बुधवार को एक घंटे तक आयोजित होगी, ताकि शहरवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की हालिया कार्रवाई पर स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि केवल सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेशों के तहत, अवमानना मामले में की गई थी और इस मामले में स्वयं निवासी ही अदालत पहुंचे थे।शहर की खराब सड़कों के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद केंद्र सरकार से इस विषय को उठाया और नगर निगम के लिए 125 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाई, जिससे शहर की सड़कों में सुधार किया जाएगा।
कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि अपराधियों को शहर के भीतर ही पकड़कर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए।पानी की कमी पर चिंता जताते हुए एडमिनिस्ट्रेटर ने लोगों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी—जैसे टैंकों का ओवरफ्लो होना और गाड़ियों की अत्यधिक धुलाई—को कम करके स्थिति में काफी सुधार लाया जा सकता है।शहरी परिवहन के विषय में उन्होंने कहा कि महंगे मेट्रो प्रोजेक्ट की बजाय इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा व्यवहारिक और किफायती विकल्प हैं। जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक बस सेवा मुफ्त देने की भी बात उन्होंने कही, जो मेट्रो की तुलना में सस्ती साबित होगी।इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों और अधिकारियों को शहर की वास्तविक स्थिति समझने के लिए एक दिन पैदल चलने या साइकिल चलाने का सुझाव भी दिया।इस मौके पर हितेश पुरी ने कानून-व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों और हाउसिंग बोर्ड से जुड़े मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :