दैनिक खबरनामा 8 मई 2026Bharatiya Janata Party ने पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के खिलाफ जालंधर पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री को मानहानि का नोटिस भी भेजा था।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी की छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से “बेबुनियाद और बदनाम करने वाले” बयान दिए हैं। नोटिस में सीएम मान से सात दिनों के भीतर बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई है।दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया था कि 6 अप्रैल को अमृतसर स्थित आर्मी कैंप और जालंधर में बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के बाहर हुए बम धमाकों के पीछे बीजेपी का हाथ है। इसी बयान को लेकर अब राजनीतिक विवाद गहरा गया है।वहीं दूसरी ओर, पंजाब विधानसभा स्पीकर Kultar Singh Sandhwan आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार Kuldeep Singh Gargaj को अपना स्पष्टीकरण सौंपेंगे।AAP सरकार द्वारा बेअदबी मामलों को लेकर बनाए गए नए कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा था कि बेअदबी जैसे संवेदनशील धार्मिक मुद्दे पर कानून बनाने से पहले पंथ की सामूहिक राय लेना जरूरी था। उनका कहना था कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, ए एसआई संदीप सिंह का सेक्टर-83 इंडस्ट्रियल एरिया में तबादला

मोहाली 4 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर…
Share to :

शिवरात्रि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक कुलवंत सिंह बोले रक्तदान है सबसे महान सेवा

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मोहाली जिले के गांव श्यामपुर में…
Share to :

निलंबित DIG हरचरण भुल्लर ने CBI जांच को हाईकोर्ट में दी चुनौती

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 बोले- पंजाब की सहमति बिना कार्रवाई असंवैधानिक,…
Share to :

शहरी इलाकों से हटेंगे लावारिस और स्क्रैप वाहन, पंजाब सरकार का 30 दिन का अल्टीमेटम

पंजाब 18 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वर्षों…
Share to :