दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिंबर मार्केट इलाके में ड्रग्स तस्कर को पकड़ने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। हंगामे के दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है।पुलिस के अनुसार एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ नंदू 22 ग्राम ड्रग्स की डील करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टिंबर मार्केट के पास ट्रैप लगाया और आरोपी को उसकी पत्नी के साथ स्कूटर पर आते ही पकड़ लिया।जब पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तभी खालसा कॉलेज के सामने आरोपी के परिजन वहां पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी की पत्नी ज्योति, भाभी रीना और शिल्पा नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गर्भवती नैना को मेडिकल जांच के बाद छोड़ दिया गया।पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हमला और आरोपी को भगाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

व्हील क्लैंप हटाने पर फंसा जीरकपुर का युवक, 7 साल चला केस, भुगतनी पड़ी जेल और जुर्माना

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 अगस्त: सेक्टर में खड़ी कार से व्हील क्लैंप…

चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से महंगी होगी देसी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी लागू; शहर में 97 ठेके रहेंगे

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026-27…

पंजाब CM के हेलिकॉप्टर विवाद पर बवाल चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने पत्रकारों और यूट्यूबर्स पर दर्ज FIRs की कड़ी निंदा की

पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा) मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से जुड़े विवाद को…

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…