दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 लुधियाना पंजाब के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के बीच 15 मई से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। Air India ने करीब एक महीने पहले टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, लेकिन फ्लाइट शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं और अभी तक सीटों की बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार, 15 मई को दिल्ली से लुधियाना आने वाली पहली फ्लाइट में रविवार सुबह तक केवल 47 सीटें ही बुक हुई थीं। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर सीटें नेताओं और विशेष मेहमानों के लिए बुक हैं। वहीं लुधियाना से दिल्ली जाने वाली सुबह 7:55 बजे की पहली फ्लाइट में अब तक सिर्फ 34 सीटें बुक हुई हैं, जो कुल सीटों का करीब 25 प्रतिशत है।
एयर इंडिया के इस विमान में कुल 156 सीटें हैं, जिनमें से 138 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं जबकि बाकी सीटें आरक्षित रखी गई हैं। शुरुआती फ्लाइट्स के लिए कम बुकिंग को लेकर एयरलाइन ने कहा कि फिलहाल रिस्पॉन्स धीमा है, लेकिन सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
एयर इंडिया ने 1 अप्रैल से दिल्ली-लुधियाना रूट के लिए टिकट बुकिंग विंडो खोली थी। फ्लाइट सेवा शुरू करने से पहले एयरलाइन ने लुधियाना के उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ बैठक भी की थी। उस दौरान उद्यमियों ने भरोसा दिलाया था कि लुधियाना से उड़ानें खाली नहीं जाएंगी। हालांकि मौजूदा बुकिंग आंकड़े उम्मीद से काफी कम नजर आ रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के 100 मीटर दायरे में धरने-रैलियों पर प्रतिबंध

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर…
Share to :

डॉ. गुरमेल सिंह को संयुक्त निदेशक कृषि पद पर पदोन्नति, पंजाब सरकार ने जारी किए विशेष आदेश

पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान…
Share to :

राजकोषीय दबाव के बीच पंजाब सरकार आखिरी तिमाही में ₹12,006 करोड़ का कर्ज लेगी

पंजाब 4 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )राज्य पर बढ़ते वित्तीय दबाव के…
Share to :

पंजाब के PWD मंत्री ने रसनहेड़ी में हॉट मिक्स प्लांट का किया दौरा, जून 2026 तक 45,000 किमी सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य

दैनिक ख़बरनामा 28 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 28 अप्रैल: पंजाब…
Share to :