दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 पंचकूला नगर निगम चुनाव के बीच प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-14 स्थित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। जिस स्ट्रॉन्ग रूम में मतदान के बाद ईवीएम मशीनें रखी गई हैं, वहां निगरानी व्यवस्था ठप होने से पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।नियमों के अनुसार ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होती है। ऐसे में कैमरों का बंद होना केवल तकनीकी खामी है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कैमरे आखिर कब से बंद थे और इसकी जानकारी तुरंत सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि कैमरों के बंद रहने के दौरान वैकल्पिक निगरानी व्यवस्था क्या थी और इस लापरवाही के लिए किस अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।जानकारी के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम का मुख्य कैमरा सुबह करीब 9:30 बजे से 11 बजे तक बंद रहा। इस दौरान वहां मौजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बना रहा।कैमरा बंद होने की सूचना मिलते ही मेयर पद की कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के सामने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।मौके पर मौजूद उम्मीदवारों और समर्थकों ने मांग की कि स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए और कैमरे बंद होने के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026