दैनिक ख़बरनामा जीरकपुर। जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस और ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

जानकारी के अनुसार बस अपने तय रूट पर मनाली से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस छत लाइट चौक के पास पहुंची, उसी दौरान जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर गए, जबकि कुछ बस के अंदर ही फंस गए।

हादसे में करीब 20 से 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के दौरान एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी बाजू गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी

मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

हादसे के कारण करीब दो घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। बाद में हाइड्रा मशीन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक और बस की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :