दैनिक खबरनामा गुरुग्राम 18 मई 2026 – पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोरा को सोमवार (18 मई) को ईडी ने गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी।

कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव अरोड़ा भावुक नजर आए। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी चर्चा का विषय रही। परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाया और फूट-फूट कर रो पड़े। इस दौरान बेटी की आंखों में भी आंसू दिखाई दिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर संजीव अरोड़ा के समर्थन में पोस्ट करते हुए लिखा कि संजीव अरोड़ा बहादुर और देशभक्त हैं तथा पूरे पंजाब को उन पर गर्व है।

गौरतलब है कि ईडी ने 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने पहले 7 दिन और फिर 2 दिन की रिमांड हासिल की थी।

इधर, गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली अरोड़ा की याचिका पर सोमवार को पंजाब एंड हरयाणा हाई कोर्ट में भी सुनवाई होनी है, जहां ईडी अपना जवाब दाखिल करेगी।

मामले की जांच अब अफसरशाही तक पहुंचती दिखाई दे रही है। ईडी ने आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग समेत तीन अधिकारियों को तलब किया है। वहीं, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के चीफ संदीप कुमार दस्तावेजों के साथ जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में पेश हो चुके हैं। अरोड़ा के दो कारोबारी साझेदारों को भी दिल्ली तलब किया गया है।

ईडी के जालंधर जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गमाडा से न्यू चंडीगढ़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं। इसी सिलसिले में 8 और 9 मई को कई नामी बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।

इसके अलावा, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग, डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर नेहन तथा कारोबारी साझेदार हेमंत सूद और चंद्रशेखर को भी ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

24 साल से फरार फैक्ट्री चौकीदार हत्याकांड का आरोपी फतेहाबाद से गिरफ्तार

पंजाब 20 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर…
Share to :

देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :

चंडीगढ़ की पहचान पर खतरा 20 साल में खत्म हो सकती सुखना लेक, GMCH-32 में 64 वेंटिलेटर बंद

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने…
Share to :

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में JEE मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों को किया सम्मानित, पंजाब शिक्षा में बदलाव की ओर अग्रसर

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :