दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 26 मई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उनके नाम से जोड़ी जा रही कथित फर्जी ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर पंजाब पुलिस के महानिदेशक और राज्य चुनाव आयोग को शिकायत भेजते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

डीजीपी और राज्य चुनाव आयोग को भेजी गई अलग-अलग शिकायतों में वड़िंग ने कहा कि यह ऑडियो क्लिप पूरी तरह फर्जी है और इसे करीब सात वर्ष पहले भी उनकी छवि खराब करने तथा राजनीतिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से फैलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान इसे फिर से सुनियोजित तरीके से वायरल किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि पंजाब राज्य एस.सी. आयोग के चेयरमैन ने इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच किए बिना ही इसका स्वतः संज्ञान ले लिया। उनके मुताबिक, इससे यह संकेत मिलता है कि चुनावी माहौल में इस क्लिप को फैलाने के पीछे एक बड़ी साजिश काम कर रही है।

वड़िंग ने डीजीपी और राज्य चुनाव आयोग से मामले को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने और इस दुष्प्रचार अभियान में शामिल लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चलाए जा रहे इस कथित दुष्प्रचार अभियान के पीछे कौन लोग हैं, इसका जल्द खुलासा हो जाएगा और कानून के तहत सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :