दैनिक खबरनामा ब्यूरो लखनऊ, 29 मई : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह हादसा लालपुर थाना क्षेत्र में मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहे पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे पुल का स्लैब गिर गया। उस समय कई मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे, जो मलबे में दब गए।

हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, अभी कुछ लोग पुल के खंभों पर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। मृतकों में हमीरपुर और बांदा जिले के मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी टीम यह पता लगाएगी कि पुल गिरने की वजह तेज तूफान था या निर्माण कार्य में कोई कमी रही। फिलहाल मौके पर राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में हिसार से अलग होगा हांसी, CM नायब सैनी ने किया 23वें जिले का एलान

हरियाणा में हिसार से अलग होगा हांसी, CM नायब सैनी ने किया…
Share to :

ईद के अवसर पर हरिद्वार से उठी गौ संरक्षण को लेकर विशेष मांग

दैनिक खबरनामा ब्यूरो  हरिद्वार, 29 मई : जनपद में ईद का पर्व…
Share to :

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह की हत्या: सिर के पीछे पॉइंट-ब्लैंक गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला कांड का बदला बताया

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर के पीछे…
Share to :