नशा तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज, 81 आरोपी दबोचे गए

दैनिक खबरनामा/ ब्यूरो/चंडीगढ़/08 जून 2026.जाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 139वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों और संदिग्ध ठिकानों पर व्यापक कार्रवाई करते हुए 469 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 263 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक हथियार भी बरामद किया गया।

पंजाब पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक कुल 35,076 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियान के दौरान पुलिस ने 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की, जबकि पूछताछ और सत्यापन के बाद 24 लोगों को छोड़ दिया गया। इसके अलावा दो घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस ने आम लोगों से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील करते हुए कहा है कि नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से सूचना दे सकते हैं। अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से साझा की जा सकती हैं।

उधर, नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 464वें दिन भी पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 373 ग्राम हेरोइन, 2.2 किलोग्राम गांजा, 256 नशीली गोलियां तथा 7.92 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार पिछले 464 दिनों में इस अभियान के तहत कुल 67,295 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही नशामुक्ति अभियान के तहत तीन व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित कर उपचार केंद्रों में भेजा गया।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टर नेटवर्क और नशा तस्करी के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से खुली साजिश

दैनिक खबरनामा| फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :