दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/चंडीगढ़/10 जून, 2026. पंजाब सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए जिला मानसा की एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाई है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में विभाग ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी मुद्दे को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत मिलते ही जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की जांच शुरू करवाई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या शोषण अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ होने वाले अन्याय के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंद बुजुर्गों को तत्काल सहायता और कानूनी संरक्षण प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मामले की सुनवाई के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने पीड़ित महिला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्हें जिला मानसा में संचालित ‘सत्कार घर’ की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां जरूरत पड़ने पर सुरक्षित आवास, देखभाल और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

अधिकारियों ने सत्कार घर का निरीक्षण भी किया और वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली। साथ ही प्रबंधन को बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण संबंधी सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

डॉ. बलजीत कौर ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा या संपत्ति संबंधी शोषण का मामला सामने आता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों अथवा वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 14567 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और हर जरूरतमंद बुजुर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :