दैनिक खबरनामा। जम्मू, 13 जून:  स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल ही में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में हुई एक मरीज की मौत के मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में विभाग ने शुक्रवार को सरकारी आदेश संख्या 472-जेके (एचएमई) जारी किया।

आदेश के अनुसार, तीन सदस्यीय जांच समिति की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज उधमपुर के प्रिंसिपल प्रो. प्रमोद कल्सोत्रा करेंगे। समिति में मेडिकल कॉलेज जम्मू के आर्थोपेडिक्स विभाग के प्रो. अब्दुल गनी तथा गांधीनगर अस्पताल जम्मू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नरेंद्र भुटियाल को सदस्य बनाया गया है।

समिति को घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहन जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल करने और यह समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं कि उपचार के दौरान चिकित्सकीय कर्मियों ने निर्धारित क्लीनिकल दिशानिर्देशों का पालन किया था या नहीं।

जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही, चूक या सेवा प्रदान करने में कोई कमी तो नहीं रही। यदि उपचार, तैयारी या चिकित्सा हस्तक्षेप में किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया जाएगा।

विभाग ने समिति को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देने तथा सभी दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ अपनी विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशासनिक विभाग को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल समेत सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच समिति के साथ पूर्ण सहयोग करने तथा आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू द्वारा जारी किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :