दैनिक खबरनामा । मंडी, 16 जून :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 99.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली कोटली की होनहार छात्रा अलीशा को एक दिन के लिए मंडी का उपायुक्त (डीसी) बनाया गया।

इस विशेष अवसर पर अलीशा ने उपायुक्त की कुर्सी संभालते हुए पूरे आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उनकी समझदारी और परिपक्वता ने वहां मौजूद अधिकारियों को भी प्रभावित किया।

अलीशा ने पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में भी भाग लिया। इसके अलावा प्रदेशस्तरीय मेगा मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों की समीक्षा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए सरकारी कामकाज की प्रक्रिया को भी समझा।

इस यादगार अवसर पर पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अलीशा को शाल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा अलीशा ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी खूबियों और कमियों की पहचान कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

अलीशा की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :