दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 20 जून 2026.पंजाब सरकार की विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मई माह तक इस योजना के तहत 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी की है, जिससे 6.91 लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद मिल रही है।

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद महिला तक सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी महिला आर्थिक तंगी के कारण अपने सम्मान और बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के प्रभावी संचालन और अधिकाधिक पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने हेतु 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह योजना केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने का सहारा भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तीकरण ही वास्तविक सामाजिक प्रगति का आधार है और इसी सोच के तहत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह योजना 58 वर्ष से कम आयु की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा 30 वर्ष या उससे अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं भी इसका लाभ उठा सकती हैं। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 60 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा समाज के हर कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर एक समावेशी और संवेदनशील पंजाब के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :