दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 23 जून 2026. पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत 25 जून से घर-घर मतदाता गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस संबंध में पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को राज्य की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।

बैठक के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और गणना की जाएगी। इस अभियान के लिए 24,453 बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) को तैनात किया गया है, जो राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं तक पहुंचेंगे। बी.एल.ओ. मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने, उन्हें भरवाने और एकत्र करने का कार्य करेंगे।

अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब में अब तक 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष अनमैप्ड मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा कर दी गई है, ताकि उनकी पहचान और मैपिंग सुनिश्चित करने में सहयोग मिल सके।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि इनके निपटारे की प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूरी होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे चुनावी अमले को अधिकतम सहयोग दें और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अमनदीप गर्ग, संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नवनीत कौर बल्ल सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों और शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :