दैनिक खबरनामा । नई दिल्ली, 25 जून : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-सी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 30 जून तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 1 और 2 जुलाई को संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

1238 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत कुल 1238 पद भरे जाएंगे। इनमें सहायक अधीक्षक (जेल) और वार्डर के पद शामिल हैं। उपलब्ध पदों में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।

लिखित परीक्षा के आधार पर चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी।

योग्यता सूची में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा

सहायक अधीक्षक (जेल) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं वार्डर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

सहायक अधीक्षक (जेल) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री आवश्यक है। वार्डर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में हिंदी अथवा संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।

आवेदन से पहले पढ़ें अधिसूचना

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त हो

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटते ही होगी शिक्षक भर्ती, 6200 पद भरने के लिए विभाग ने बनाई 10 कमेटियां

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | शिमला 30, मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
Share to :

UPSSSC Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली।।4 जून 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…
Share to :

कोल इंडिया एमटी भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 21 जून तक करें अप्लाई

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 12 जून: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट…
Share to :

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-सी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 30 जून तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 1 और 2 जुलाई को संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

1238 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत कुल 1238 पद भरे जाएंगे। इनमें सहायक अधीक्षक (जेल) और वार्डर के पद शामिल हैं। उपलब्ध पदों में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।

लिखित परीक्षा के आधार पर चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी।

योग्यता सूची में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा

सहायक अधीक्षक (जेल) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं वार्डर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

सहायक अधीक्षक (जेल) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री आवश्यक है। वार्डर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में हिंदी अथवा संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।

आवेदन से पहले पढ़ें अधिसूचना

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त हो

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :