दैनिक खबरनामा ब्यूरो | शिमला 30, मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध 145 स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पहली जून के बाद आरंभ होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय पंचायत चुनाव के चलते लगीं आचार संहिता हटते ही काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। विभागीय स्तर पर इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं आरंभ हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग ने शिमला में नौ केंद्र बनाए हैं। इसके अतिरिक्त, काउंसिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 10 अलग-अलग कमेटियां भी गठित की गई हैं।

प्रधानाचार्य पद के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब प्रवक्ता, टीजीटी, सीएंडवी, डीपीई, पीईटी और जेबीटी सहित अन्य श्रेणी के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग होगी। विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, और अब आचार संहिता हटने का इंतजार किया जा रहा है।

6200 शिक्षकों की होनी है नियुक्ति

145 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में 6200 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने काउंसिलिंग के लिए जो कमेटियां बनाई हैं, उनमें अतिरिक्त निदेशक, उपनिदेशक और संयुक्त निदेशक शिक्षा कमेटी के सदस्य शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, छोटा शिमला, पोर्टमोर, फागली, समरहिल, शोघी, लक्कड़ बाजार और संजौली स्कूल को केंद्र बनाया गया है। पहले विभाग ने 20 मई तक काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने की डेडलाइन तय की थी, लेकिन आचार संहिता के चलते इसे रोकना पड़ा था। काउंसिलिंग के लिए बनी कमेटियों में संबंधित शाखाओं के अधीक्षक, सहायक और आईटी स्टाफ को भी शामिल किया गया है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

जहां पद रिक्त वहां वही शिक्षक पढ़ाते रहेंगे

शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि यदि कोई चयनित शिक्षक काउंसिलिंग के बाद दी गई पोस्टिंग को स्वीकार नहीं करता या निर्धारित समय में ज्वाइन नहीं करता है, तो उसे भविष्य में सीबीएसई स्कूलों में तैनाती के अवसर से वंचित नहीं किया जाएगा। वर्तमान में सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत एसएमसी के तहत नियुक्त शिक्षकों को नए चयनित शिक्षकों की तैनाती के कारण तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया जाएगा। वे आगामी आदेशों तक अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे। जिन स्कूलों में पद खाली रह जाएगा, वहां वही शिक्षक तब तक पढ़ाते रहेंगे जब तक कि स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :