दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली।।4 जून 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के कुल 1829 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। आयोग अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन) का अवसर भी प्रदान करेगा।

  1. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, जिसमें स्नातक अथवा संबंधित योग्यता शामिल होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न

मुख्य परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न अंकेक्षण (ऑडिट), अंतिम खाते, लेखांकन के मूल सिद्धांत, प्रारंभिक लेखा पुस्तकों की तैयारी, दोहरा लेखा प्रणाली, बैंक समाधान विवरण, वित्तीय नियमों की सामान्य जानकारी, एडवांस अकाउंटेंसी, टैक्सेशन और अंकगणित जैसे विषयों से संबंधित होंगे।

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक काटे जाएंगे।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

लॉगिन करने के बाद PET-2025 से संबंधित विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इच्छित पद का चयन करें।

आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSSSC की इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में लेखा एवं ऑडिट संबंधी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटते ही होगी शिक्षक भर्ती, 6200 पद भरने के लिए विभाग ने बनाई 10 कमेटियां

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | शिमला 30, मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
Share to :

पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया मान, एयर फोर्स और एनडीए मेरिट में शानदार सफलता पर सम्मानित हुईं महिला कैडेट

दैनिक खबरनामा / ब्यूरो / चंडीगढ़ / 06 जून 2026. पंजाब की…
Share to :

कोल इंडिया एमटी भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 21 जून तक करें अप्लाई

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 12 जून: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट…
Share to :