दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 12 जून: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ऐसे उम्मीदवार जो कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे अब 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 660 पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं—

सबसे पहले कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध “Jobs at Coal India” सेक्शन पर क्लिक करें। भर्ती लिंक खोलकर आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें। निर्धारित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता हटते ही होगी शिक्षक भर्ती, 6200 पद भरने के लिए विभाग ने बनाई 10 कमेटियां

दैनिक खबरनामा ब्यूरो | शिमला 30, मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
Share to :

UPSSSC Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली।।4 जून 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…
Share to :

पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया मान, एयर फोर्स और एनडीए मेरिट में शानदार सफलता पर सम्मानित हुईं महिला कैडेट

दैनिक खबरनामा / ब्यूरो / चंडीगढ़ / 06 जून 2026. पंजाब की…
Share to :